• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Road show of Priyanka Gandhi and Dimple Yadav in PM Modi's parliamentary constituency Varanasi
Last Updated : शनिवार, 25 मई 2024 (21:37 IST)

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिम्पल यादव का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिम्पल यादव का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब - Road show of Priyanka Gandhi and Dimple Yadav in PM Modi's parliamentary constituency Varanasi
Road show of Priyanka Gandhi and Dimple Yadav:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और सपा सांसद डिम्पल यादव (Dimple Yadav) ने चुनावी रोड शो किया। इंडी गठबंधन में प्रियंका और डिम्पल का यह पहला संयुक्त 4 किलोमीटर का रोड शो निकाला। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता अजय राय भी मौजूद रहे।

 
रोड शो को शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा : गठबंधन के इस रोड शो को मोदीजी के संसदीय क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे और सपा, कांग्रेस के झंडे चारों तरफ लहराते नजर आए। इन दोनों महिला शक्तियों ने सबसे पहले दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया, कालभैरव के दर्शन करते हुए फिर रोड शो प्रारंभ किया।

 
प्रियंका गांधी और डिम्पल यादव गद्गद् नजर आईं : रोड शो में अपार जनसमूह देखकर प्रियंका गांधी और डिम्पल यादव गद्गद् नजर आईं। इस दौरान उन्होंने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया, वहीं सपा और कांग्रेस समर्थकों ने गुलाब के फूलों की वर्षा करके अपनेपन का इजहार किया। रोड शो में जगह-जगह रुककर डिम्पल और प्रियंका ने गठबंधन के तहत कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के पक्ष में वोट की अपील करते हुए जनता को संबोधित भी किया।

 
प्रियंका ने कहा कि यह कोई किराए की भीड़ नहीं है : प्रियंका ने कहा कि रोड शो में जनता का प्यार मिल रहा है और यह कोई किराए की भीड़ नहीं है। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में सपा और कांग्रेस समर्थक सड़कों पर नजर आए। सड़क पर दूर तक प्रियंका और डिम्पल यादव का काफिला ही नजर आ रहा था।
 
यह रोड शो धर्मसम्राट स्वामी करपात्रीजी महाराज की कर्मस्थली सहित 10 से अधिक मठ, दुर्गा कुंड से लेकर सीरगोवर्धन तक 21 मंदिर और 14 हजार से अधिक व्यापारी, 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और लगभग 1 लाख से अधिक मतदाताओं के बीच से होकर गुजरा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Election 2024: EC ने जारी किया 5 चरणों के मतदान का ब्योरा, दिया हर शंका का जवाब