कांग्रेस और AAP में सीट शेयरिंग पर बनी बात, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
पंजाब में अलग अलग चुनाव लड़ेंगे दोनों दल
- दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
- गुजरात की भरूच और भावनगर में चुनाव लड़ेगी AAP
- गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, दिल्ली में, आम आदमी पार्टी 7 लोकसभा सीटों में से 4 (पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली) पर चुनाव लड़ेगी वहीं कांग्रेस को चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली मिलेगी।
दिल्ली: कांग्रेस और AAP ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2024
कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, "गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों - भरूच और भावनगर पर AAP के उम्मीदवार होंगे।" pic.twitter.com/RL0jDjf9BU
गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों - भरूच और भावनगर पर AAP के उम्मीदवार होंगे।हरियाणा में कांग्रेस 9 और आप 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे। गोवा में कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस और आप इंडिया गठबंधन के घटक हैं, जिसका गठन विपक्षी दलों ने आगामी आम चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta

