शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Amit Shah won from Gandhinagar seat by a margin of 7.44 lakh votes
Last Updated : मंगलवार, 4 जून 2024 (18:47 IST)

Gujarat: अमित शाह गांधीनगर सीट से 7.44 लाख मतों के अंतर से जीते, कांग्रेस के सोनल रमाभाई पटेल को हराया

भाजपा ने अपने सभी निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराया

Gujarat: अमित शाह गांधीनगर सीट से 7.44 लाख मतों के अंतर से जीते, कांग्रेस के सोनल रमाभाई पटेल को हराया - Amit Shah won from Gandhinagar seat by a margin of 7.44 lakh votes
Lok Sabha Election Result 2024: भारतीय जनता पार्टी  (BJP) ने गुजरात में अहमदाबाद-पूर्व, अहमदाबाद-पश्चिम, महेसाणा, जूनागढ़ और गांधीनगर लोकसभा सीटों (Gandhinagar Lok Sabha seats) पर जीत दर्ज कर ली है। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव परिणाम के तहत मंगलवार शाम को यह घोषणा की। अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से 7.44 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की।

 
अमित शाह को 10,10,972 मत मिले : भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से 7.44 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की। उन्हें 10,10,972 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सोनल रमाभाई पटेल को 2,66,256 मत हासिल हुए। भाजपा के एचएस पटेल ने अहमदाबाद-पूर्व लोकसभा सीट से 4.61 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की जबकि दिनेश मकवाना अहमदाबाद-पश्चिम से 2.86 लाख वोटों से जीते। इसके अलावा हरिभाई पटेल महेसाणा से 3.28 लाख वोटों से जीते और राजेश चूडासमा जूनागढ़ से 1.35 लाख वोटों के अंतर से जीते।

 
इन सभी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराया। एच एस पटेल और चूडासमा मौजूदा सांसद हैं, जबकि हरिभाई पटेल और मकवाना नए चेहरे हैं। राज्य की 26 लोकसभा सीटों में से 25 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। भाजपा पहले ही सूरत सीट निर्विरोध जीत चुकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Bihar: गया से जीतनराम मांझी 1 लाख से ज्यादा मतों से जीते, RJD उम्मीदवार को हराया