1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार

मोईन की पीसीबी से अपील

मोईन खान पाकिस्तान क्रिकेटर
पूर्व कप्तान मोईन खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपील की है कि वह बागी इंडियन क्रिकेट लीग की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैया न अपनाए।

पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि बोर्ड ने आईसीएल से जुड़ने वाले खिलाड़ियों के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने पर हाल में जो रोक लगाई है वह उनकी नजर में अनुचित है।

उन्होंने कहा कि आईसीएल को लेकर इतनी हायतौबा क्यों हैं। क्या खिलाड़ी निजी रूप आयोजित ऐसे टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं लेते जो बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं हैं।

मोईन ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि आईसीएल ने कभी खिलाड़ियों को उनके देश से खेलने से नहीं रोका। तो इसे इतना तूल क्यों दिया जा रहा हैं।

मोईन ने इंजमाम उल हक अब्दुल रज्जाक अजहर महमूद इमरान फरहत शब्बीर अहमद तौफीक उमर और मोहम्मद यूसुफ के साथ करार करने में आईसीएल की मदद की थी और वह लीग के ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम हैदराबाद टीम के कोच भी थे।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें