सम्बंधित जानकारी
- जसप्रीत बुमराह को उप कप्तान बनाए जाने पर रोहित शर्मा ने दिया यह बयान
- IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस कारण पहला मैच हो सकता है ड्रा
- मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी अपडेट, रोहित शर्मा ने बताया उन्हें ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाएगा या नहीं
- King Bobsy 30वां Brithday मना लेगा, PCB पहले ही दे चुका है गिफ्ट
- IND vs NZ 1st Test : कैसी होगी बेंगलुरु की पिच? किस संयोजन के साथ उतरेगी भारतीय टीम? जानें सभी कुछ
रोहित शर्मा ने अपने युवा जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल के लिए कहा, वह तो बहुत..
यशस्वी जायसवाल हमेशा सीखते रहने की भूख: रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के शानदार प्रदर्शन से बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हैं क्योंकि बायें हाथ का यह युवा बल्लेबाज हमेशा सीखने के लिए तैयार रहता है।पिछले साल टेस्ट में पदार्पण के बाद से जायसवाल ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 11 मैचों में तीन शतकों और 64.05 की शानदार औसत से 1217 रन बनाए हैं।
जायसवाल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ यादगार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 700 से अधिक रन बनाए थे।रोहित ने मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं क्योंकि उस लड़के में असली प्रतिभा है। उसके पास हर तरह की परिस्थितियों में खेलने का हुनर है।
भारतीय कप्तान ने कहा, वह अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत नया है, इसलिए कुछ आंकलन करना मुश्किल है। लेकिन इस स्तर पर सफलता के लिए उनके पास सभी हर जरूरी चीज मौजूद हैं।
जायसवाल ने जो शुरुआती संकेत दिखाए, उससे रोहित खुश हैं।उन्होंने कहा, वह ऐसा खिलाड़ी है जो खेल को सीखना चाहता है, बल्लेबाजी के बारे में सीखना चाहता है। जब एक युवा खिलाड़ी टीम में आता है, तो उसकी मानसिकता काफी महत्वपूर्ण होती है।
रोहित ने कहा, वह हमेशा सुधार करना चाहता है, और उसने जो हासिल किया है उससे संतुष्ठ नहीं है और लगातार बेहतर करना चहता है। यह जाहिर तौर पर एक युवा करियर की शानदार शुरुआत है। हमें एक अच्छा खिलाड़ी मिला। उम्मीद है, उसने पिछले साल जो किया है उसे जारी रख सकेगा।
पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय क्रिकेट ने कई अद्भुत प्रतिभाओं ऊंचाइयों को हासिल करने में असफल होते देखा है। भारतीय कप्तान ने जयसवाल को इस बात को लेकर आगाह किया।
उन्होंने कहा, यह सिर्फ इस बारे में है कि वह अगले कुछ वर्षों में खुद को कैसे प्रबंधित करते हैं। लेकिन अब तक की छोटी अवधि में उन्होंने हमें जो दिखाया है उस पर आप टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उन पर भरोसा कर सकते हैं।उन्होंने कहा, वह आयु वर्ग के क्रिकेट की उपज है और मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा करना जारी रखेंगे।"
रोहित ने कहा कि बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के नाते जायसवाल ने भारत को एक अलग विकल्प भी दिया है।भारतीय कप्तान ने कहा, उन्होंने काफी घरेलू क्रिकेट, अंडर-19 क्रिकेट खेला है। वह सफल भी हुए हैं और यही कारण है कि वह भारत के लिए खेल रहे हैं। जाहिर तौर पर यह हमारी टीम के लिए भी अच्छा है क्योंकि वह बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं और आक्रामक बल्लेबाज हैं।(भाषा)