सम्बंधित जानकारी
- भारतीय क्रिकेट को ईश्वर बचाए, गांगुली और हरभजन ने द्रविड़ को हितों के टकराव के नोटिस पर कहा
- राहुल द्रविड़ बने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख
- भारतीय क्रिकेट की 'दीवार' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को BCCI ने दी बड़ी जिम्मेदारी
- विश्व कप 2019 में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले विराट पहले कप्तान बने, द्रविड़ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा
- लोगों से करते हैं वोटिंग की अपील, खुद वोट नहीं डाल पाएंगे राहुल द्रविड़
Rahul Dravid। हितों के टकराव का मामला, सीओए ने द्रविड़ को दी क्लीनचिट, BCCI के लोकपाल करेंगे फैसला
मुंबई। प्रशासकों की समिति ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के क्रिकेट प्रमुख के रूप में राहुल द्रविड़ की नियुक्ति में 'हितों के टकराव' का कोई मामला नहीं है। लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे ने कहा कि गेंद अब बीसीसीआई (BCCI) के लोकपाल सह आचरण अधिकारी डीके जैन के पाले में है।
थोडगे ने कहा कि राहुल के मामले में हितों का टकराव नहीं है। उन्हें नोटिस मिला था और हमने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी। हमें हितों का टकराव नहीं दिखा, लेकिन अगर लोकपाल को लगता है तो हम उन्हें अपना पक्ष स्पष्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि उसके बाद वे इस पर गौर करेंगे। यह एक प्रक्रिया है, जो जारी रहेगी।
क्या था मामला? : भारतीय क्रिकेट के सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक राहुल द्रविड़ पर एनसीए में नियुक्ति के बाद हितों के टकराव का आरोप लगा था चूंकि वे इंडिया सीमेंट्स के कर्मचारी हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स टीम की मालिक हैं। द्रविड़ ने अपना जवाब जैन को भेज दिया है लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है या नहीं?
सीओए ने उनकी नियुक्ति के समय स्पष्ट किया था कि द्रविड़ को इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष का पद छोड़ना होगा या कार्यकाल पूरा होने तक छुट्टी पर रहना होगा। द्रविड़ ने इंडिया सीमेंट्स से अवैतनिक अवकाश मांगा था जिसके बाद एमपीसीए के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने द्रविड़ के खिलाफ शिकायत की थी।
