मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Pakistan goes one nil up against Newzealand with 7 wicket win
Written By WD Sports Desk
Last Modified: शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (23:59 IST)

पाकिस्तान ने दूसरे दर्जे की न्यूजीलैंड टीम को 7 विकेटों से हराया

Pakistan
PAKvsNZआईपीएल 2024 के कारण दूसरे दर्जे की न्यूजीलैंड टीम के साथ खेल रही पाकिस्तान टीम ने रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में चारों खाने चित्त कर दिया और मैच 7 विकेट से जीत लिया।

टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय पाकिस्तान टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ। न्यूजीलैंड के लिए बस 4 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। मार्क चैपमैन ने सर्वाधिक 19 रन बनाए तो वहीं पाकिस्तानी गेंदबाजी के मुखिया शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम की बागडोर वापस संभालने वाले कप्तान बाबर आजम सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन मोहम्मद रिजवान की पारी ने पाकिस्तान को जीत तक पहुंचा दिया।

पहला मैच बारिश से धुल गया था और सीरीज का आखिरी मैच रविवार को रावलपिंडी में होगा।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम का मुख्य उद्देश्य खेल प्रेमियों को ताजातरीन अपडेट्स और गहरे विश्लेषण से जोड़ना है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
GT vs PBKS : पंजाब और गुजरात दोनों जीत के लिए बेताब, टॉप आर्डर पर होगी नजर