• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. Mumbai Indians Fan burns MI Jersey after the removal of Rohit Sharma as captain
Written By
Last Updated : बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (13:53 IST)

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की खबर सुन फैन ने जलाई जर्सी

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की खबर सुन फैन ने जलाई जर्सी - Mumbai Indians Fan burns MI Jersey after the removal of Rohit Sharma as captain
Credits: Twitter/Screengrab

Mumbai Indians Fan burns MI Jersey : Mumbai Indians ने IPL Auction से चार दिन पहले 15 दिसंबर को अपना नया कप्तान घोषित किया उन्होंने Rohit Sharma को हटा कर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को अपना नया कप्तान चुना है। इस घोषणा के बाद मुंबई इंडियंस के कई फैन्स ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर ज़ाहिर किया लेकिन एक प्रशंसक ने अपना आक्रोश जर्सी जला कर व्यक्त किया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, Mumbai Indians Fan ने फ्रेंचाइजी के फैसले के जवाब में मुंबई इंडियंस की कैप और जर्सी जला दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
रोहित शर्मा की कप्तानी के अंदर मुंबई इंडियंस की सफलताएं 
2013 में Mumbai Indians (MI) ने रोहित शर्मा को अपना कप्तान बनाया था तब मुंबई इंडियंस के पास एक भी ट्रॉफी नहीं थी। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 IPL Trophy (013, 2015, 2017, 2019, 2020) जीताने में मदद की है। कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल सफलता और निरंतरता का पर्याय रहा है और वह टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान भी हैं, इसलिए अप्रत्याशित रूप से नेतृत्व परिवर्तन ने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है।