सम्बंधित जानकारी
- विराट के साथ सेल्फी लेने के लिए मैदान में घुसा दर्शक, पुलिस ने दौड़ लगाकर पकड़ा (वीडियो)
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बदली जर्सी और कप्तान, फैफ डू प्लेसिस के सिर सजा ताज
- द्रविड़ ने थमाई कोहली को 100वीं टेस्ट कैप, सचिन तक पहुंचने का दिया आदेश (वीडियो)
- 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले लगभग हर भारतीय क्रिकेटर ने दी कोहली को बधाई (वीडियो)
- एबी को कोहली ने जन्मदिन पर ऐसे दी बधाई, यह वीडियो भी हुआ वायरल
कोहली की RCB को मिल गया MS धोनी जैसी अगुवाई करने वाला कप्तान
नई दिल्ली:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के नवनियुक्त कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने कहा है कि उनकी और महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी करने का स्टाइल एक जैसा है, क्योंकि वे दोनों बहुत शांत स्वभाव के हैं।
डू प्लेसिस ने रविवार को आरसीबी को दिए इंटरव्यू में कहा, “ मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं क्रिकेट के अपने सफर में कुछ शानदार लीडर्स के आसपास रहा हूं। मैं ग्रीम स्मिथ के साथ बड़ा हुआ, जो दक्षिण अफ्रीका के अब तक के सर्वश्रेष्ठ लीडर हैं। फिर एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग दो शानदार लीडर्स के साथ 10 साल बिताए। मुझे लगता है कि एमएस और मेरी शैली में समानता है, क्योंकि हम दोनों बहुत ही सहज स्वभाव के हैं। ”
उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डू प्लेसिस को 2011 की आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने खरीदा था, लेकिन उन्होंने 2012 में लीग में अपना पहला मैच खेला। तब से वह धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे।
उन्होंने 2016 और 2017 में सीएसके के निलंबन के चलते रिप्लेसमेंट के तौर पर आई राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स फ्रेंचाइजी का भी प्रतिनिधित्व किया और 2018 में वापसी के बाद वह 2021 तक सीएसके के लिए खेले। 2022 की मेगा नीलामी में हालांकि आरसीबी ने उनकी ओर रुख किया और सीएसके से मुश्किल बोली जीतने के बाद सात करोड़ रुपये में डू प्लेसिस को खरीदा।
आईपीएल में अब तक 100 मैच खेलने वाले 37 साल के डु प्लेसी ने 2935 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131 से अधिक का रहा। उन्होंने पिछले साल सुपरकिंग्स के खिताबी जीत के अभियान के दौरान 633 रन बनाए।
उन्होंने कहा, मुझे फिर पता चला कि कप्तानी के अलग तरीके हो सकते हैं, लेकिन अपना तरीका होना महत्वपूर्ण है। क्योंकि जब दबाव आता है तो खुद का तरीका ही मदद करता है। इसलिये मैं विराट कोहली की कप्तानी की शैली नहीं अपना सकता क्योंकि मैं विराट कोहली नहीं हूं। मैं एमएस धोनी की तरह की कप्तानी की कोशिश भी नहीं कर सकता।
डुप्लेसी ने कहा, लेकिन मैंने कुछ चीजें सीखी हैं जिससे मेरी कप्तानी की शैली में मदद मिली। मैं इस यात्रा के लिये शुक्रगुजार हूं। एमएस (धोनी) शानदार कप्तान हैं और दुनिया के किसी अन्य कप्तान की तुलना में शायद उन्हें सबसे ज्यादा सफलतायें मिली हैं। इस यात्रा का हिस्सा होना सम्मान की बात है।
उल्लेखनीय है कि आरसीबी 27 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से मुकाबले के साथ अपने 2022 आईपीएल अभियान की शुरुआत करेगा।
डू प्लेसिस ने रविवार को आरसीबी को दिए इंटरव्यू में कहा, “ मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं क्रिकेट के अपने सफर में कुछ शानदार लीडर्स के आसपास रहा हूं। मैं ग्रीम स्मिथ के साथ बड़ा हुआ, जो दक्षिण अफ्रीका के अब तक के सर्वश्रेष्ठ लीडर हैं। फिर एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग दो शानदार लीडर्स के साथ 10 साल बिताए। मुझे लगता है कि एमएस और मेरी शैली में समानता है, क्योंकि हम दोनों बहुत ही सहज स्वभाव के हैं। ”
उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डू प्लेसिस को 2011 की आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने खरीदा था, लेकिन उन्होंने 2012 में लीग में अपना पहला मैच खेला। तब से वह धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे।
आईपीएल में अब तक 100 मैच खेलने वाले 37 साल के डु प्लेसी ने 2935 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131 से अधिक का रहा। उन्होंने पिछले साल सुपरकिंग्स के खिताबी जीत के अभियान के दौरान 633 रन बनाए।
डू प्लेसिस ने धोनी के उन पर प्रभाव के बारे में कहा, “ एमएस धोनी एक शानदार लीडर हैं और उन्हें खिताब जीतने के लिहाज से दुनिया के किसी भी अन्य कप्तान की तुलना में सबसे अधिक सफलता मिली है। उस यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। दक्षिण अफ्रीका में मेरी संस्कृति के कारण एमएस उससे पूरी तरह से विपरीत थे, जो मैंने सोचा था। मैं इस माहौल में यह सोच कर आया था कि यह इंसान बिल्कुल अलग है। उन्होंने मुझे यह सिखाया कि अलग-अलग शैलियां हो सकती हैं, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आपकी एक अपनी शैली हो। ”From Rahul Dravid to Virat Kohli, our captains have been a symbol of royalty.
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 14, 2022
With the baton in your hand, it's now over to you, skipper @faf1307 to take us to the victory lap. #PlayBold #WeAreChallengers #CaptainFaf #IPL2022 pic.twitter.com/vBu4Q0wSrA
Bold Diaries: Captain Faf Interview@faf1307 talks about the opportunity of captaining RCB, what hes learnt from MS Dhoni and Graeme Smith, and the amazing fans of RCB, on Bold Diaries with Danish Sait.#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 pic.twitter.com/2Zdw9sh1dO
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 13, 2022