शेफाली वर्मा की आतिशी पारी ने भारत को दिलाई बांग्लादेश पर 5 विकेट से जीत
BANvsIND राधा यादव (28 रन पर तीन विकेट) और श्री चरणी (21 रन पर दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद ओपनर शेफाली वर्मा (53) के अर्धशतक की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को महिला टी 20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में गुरूवार को 19 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिया।
भारत ने आठ विकेट पर 136 रन पर रोकने के बाद 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बनाकर मैच निपटा दिया। भारत के सामने 137 रनों का लक्ष्य था और स्मृति मंधाना (8) के रूप में लगे शुरुआती झटके के बीच शेफ़ाली वर्मा ने आक्रमण जारी रखा और अर्धशतक लगाते हुए भारत को काफ़ी मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। शेफाली ने 34 गेंदों पर 53 रन में आठ चौके और एक छक्का लगाया जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
भारत ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में खराब फील्डिंग का प्रदर्शन किया और शुरुआत में ही चार कैच के मौक़े छोड़े। हालांकि राधा यादव ने बाद में अपनी गेंदबाज़ी से तीन अहम विकेट हासिल किए और श्री चरणी ने भी दो विकेट हासिल किए। नंदनी ने दो लगातार कैच छोड़े थे और उन्होंने जुयैरिया का विकेट निकाला। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज़्यादा 33 रन जुयैरिया फ़िरदौस ने बनाए जबकि निगार सुल्ताना ने 32 रन का योगदान दिया।
श्री चरणी अपने दो विकेटों के साथ एक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गयी हैं। बांग्लादेश की टीम 150 रन के आंकड़े से ज्यादा जाने का इंतजार कर रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें रोक दिया।
हालांकि शेफ़ाली के आउट होने के बाद भारत को नियमित झटके लगे। ऋचा घोष को चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया ताकि लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल किया जा सके लेकिन यास्तिका भाटिया (23) और ऋचा घोष (10) के रूप में भारत को निरंतर अंतराल पर झटके लगे। हरमनप्रीत कौर (नाबाद 13) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (26) के बीच दो बार गफ़लत हुई लेकिन दोनों बार रन आउट की संभावना पर पहले रॉड्रिग्स और फिर हरमनप्रीत बच गईं। हालांकि रॉड्रिग्स ने आक्रामक शॉट खेले और भारत को जीत की दहलीज़ पर पहुंचा दिया। अंत में दीप्ति के साथ मिलकर हरमनप्रीत ने भारत को तीसरी जीत दिला दी।Continuing her fiery form
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
Player of the Match Shafali Verma with yet another impactful performance in the #T20WorldCup
Scorecard https://t.co/mWgNXcEkp0#TeamIndia | #WomenInBlue | #INDvBAN | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/jgwPZjSIZN