1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Glenn Maxwell under scrutiny for drunkard row

शराब कांड में फंसे मैक्सवेल की रिपोर्ट ने किया खुलासा, देर रात थे नशे में

देर रात नशा करने से बेहोश हो गए थे मैक्सवेल : रिपोर्ट

Glenn Maxwell
हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल पिछले सप्ताह एडीलेड में देर रात शराब पीने के बाद बेहोश हो गए थे और उठाने पर भी नहीं उठे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया।

पहले रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं था कि मैक्सवेल को अस्पताल क्यो ले जाना पड़ा लेकिन सिडनी मार्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया कि वह बेहोश हो गए थे और रास्ते में ही होश में आये।यह घटना उस समय की है जब मैक्सवेल एक कान्सर्ट में थे।

रिपोर्ट में कई सूत्रों के हवाले से कहा गया ,‘‘ शो के दौरान मैक्सवेल की भीड़ में कई लोगों के साथ तस्वीरें आई। उसके बाद वह और उनके दोस्त स्टेज के पीछे जाकर शराब पीने और गाने लगे। फिर दूसरे दोस्त भी कमरे में आये।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ इसी दौरान मैक्सवेल बेहोश हो गए और उठाने पर भी नहीं उठे । फिर एम्बुलैंस बुलाई गई और मैक्सवेल को जहां तक याद है कि वह अस्पताल ले जाने के रास्ते में ही उठे।’’उन्हें थोड़ी देर बार ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह अब टीम के साथ हैं।



इससे पहले सोमवार को मैक्सवेल को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर कर दिया था। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना था कि इसका एडिलेड की घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है।एक बयान में कहा गया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एडिलेड में ग्लेन मैक्सवेल से जुड़ी घटना से अवगत है और वह इसकी अधिक जानकारी मांग रहा है।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
पाकिस्तानी क्रिकेटर NOC विवाद पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म करने का कर रहे विचार