सम्बंधित जानकारी
- Asia Cup 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कल, लेकिन नहीं होगी प्रेस कॉंफ्रेस
- ओपनर से लेकर पेसर तक हर के 5 विकल्प, Asia Cup चयन पर माथापच्ची
- एशिया कप में कैसा होगा भारतीय स्पिन आक्रमण? कुलदीप वरुण संग इन 5 में चयन की जंग
- आर्यवीर vs आर्यवीर : DPL में आमने-सामने होगा कोहली का भतीजा और सहवाग का बेटा
- 'यह अपमान है' पंत की जितेश के खिलाफ राठी की रन आउट की अपील वापस लेने से नाराज अश्विन
DPL ड्रामा: तूफानी शतक के बाद राणा पर लगा जुर्माना, कृष यादव 100% फीस से आउट
Delhi Premier League T20 : भारतीय खिलाड़ी नितीश राणा सहित पांच क्रिकेटरों पर शनिवार को यहां साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 से 100 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया गया। कप्तान नितीश राणा के तूफानी शतक की बदौलत वेस्ट दिल्ली लायंस ने शुक्रवार को एलिमिनेटर में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को सात विकेट से हराकर डीपीएल के क्वालीफायर 2 में प्रवेश किया।
वेस्ट दिल्ली लायंस के कृष यादव को मैच के दौरान अभद्र व्यवहार करने के लिए अधिकतम सजा दी गई है। उन पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
डीपीएल के एक बयान में कहा गया है, कृष यादव पर मैच के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ी के लिए अपशब्द कहने और खिलाड़ी की तरफ बल्ला तानने के लिए अनुच्छेद 2.3 (2) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
इसमें कहा गया है, दिग्वेश राठी (साउथ दिल्ली सुपरस्टार) पर खेल भावना के विपरीत आचरण के लिए अनुच्छेद 2.2 (2) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
Things got between Digvesh Rathi and Nitish Ranapic.twitter.com/KqIkB6DYCE
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 30, 2025
बयान के अनुसार, नीतीश राणा (वेस्ट दिल्ली लायंस) पर विरोधी टीम के खिलाड़ी के प्रति आक्रामक रवैया अपनाने और आपत्तिजनक इशारा करने के लिए अनुच्छेद 2.6 (1) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
इनके अलावा अमन भारती (साउथ दिल्ली सुपरस्टार) पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत और साउथ दिल्ली सुपरस्टार के ही सुमित माथुर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। (भाषा)
