बर्थडे गर्ल और टी-20 की कप्तान हरमनप्रीत वनडे टीम से ड्रॉप होने की कगार पर
भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बार अपना जन्मदिन टीम के साथ न्यूजीलैंड में मना रही है। टीम इंडिया की मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली की तरह ही अचानक से बुरे फॉर्म से गुजर रही है। आने वाले वक्त में वह मिताली राज की जगह लेंगी, लेकिन अपने फॉर्म को देखते हुए लगता है हरमनप्रीत कौर 10 तारीख को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले से भी ड्रॉप हो सकती है।
तैंतीस वर्षीय हरमनप्रीत पिछले कुछ समय से वनडे में रन बनाने के लिये जूझ रही थी।हरमनप्रीत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले तीन मैचों में केवल 33 रन बनाये। हरमनप्रीत कीवी टीम के खिलाफ अपनी तीन पारियों मे केवल 10, 10 और 13 रन ही बना सकी थी।
5 साल में सिर्फ 3 बार पहुंची है 50 रनों के पार
न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे में बनाया अर्धशतक हरमनप्रीत का पिछले 5 साल में उनका सिर्फ तीसरा अर्धशतक था। इसके अलावा हरमनप्रीत ने पिछले 12 महीनों में अपना यह पहला अर्धशतक लगाया। उनपर बल्ले से प्रदर्शन करने का चौतरफा दबाव वैसे ही बढ़ता जा रहा था जैसे पुरुष क्रिकेट में पुजारा और रहाणे पर बढ़ा था।
पिछले विश्वकप की एक मशहूर पारी से थी टीम में
हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट में एक अनजाना नाम था लेकिन 2017 वनडे विश्कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में तूफानी पारी खेलकर उन्हें सभी क्रिकेट प्रेमी जानने लग गए थे। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 7 छक्कों और 20 चौकों की मदद से 171 रन ठोक डाले थे।
इस पारी की बदौलत 5 साल टीम में रही हरमनप्रीत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी का मानना था कि चार साल पहले 2017 विश्व कप में खेली गई नाबाद 171 रन की पारी की बदौलत ही हरमनप्रीत कौर टीम में नहीं रह सकतीं। उनका मानना था कि भारतीय टीम प्रबंधन को अब हरमनप्रीत से आगे सोचना चाहिए।
दिलचस्प बात यह है कि पोवार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले भारत की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इसी तरह का बयान दिया था।हालांकि फॉर्म में आने से पहले पोवार ने हरमनप्रीत पर विश्वास जताया था।
विश्वकप के बाद कप्तानी मिलने वाली थी क्या छिन जाएगा मौका
गौरतलब है कि मिताली राज का यह छठवां वनडे विश्वकप होगा। यह उनके लिए अंतिम विश्वकप होगा ऐसा वह भी कह चुकी हैं। ऐसे में कई विशेषज्ञों का मानना था कि हरमनप्रीत ही मिताली की जगह लेंगी क्योंकि वह टी-20 टीम की कप्तान है और पिछले विश्वकप में अपनी टीम को फाइनल तक भी ले गई हैं। लेकिन अगर उनका बल्ला ज्यादा देर तक उदास रहा तो हरमनप्रीत से यह मौका जल्दी छिन सकता है।अगर उनका फॉर्म ऐसा ही रहा तो हो सकता है सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को कप्तानी मिले।
जिसके बाद उन्हें चौथे मैच से बाहर कर दिया गया। इसके बाद हरमनप्रीत ने आखिरी वनडे में 6 चौकों और 1 छक्के के सहारे 66 गेंदों में 63 रन बनाए और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में 104 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की। हालांकि विश्वकप शुरु होते साथ उनका बुरा फॉर्म फिर से शुरु हो गया। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ वह सिर्फ 14 गेंदो में 5 रन बनाकर निदा डार की गेंद पर पगबाधा आउट हो गई।intl. matches
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 8, 2022
intl. runs & intl. wickets
Highest score by an Indian batter in Women's ODI World Cup
Here's wishing the #TeamIndia T20I Captain @ImHarmanpreet a very happy birthday. pic.twitter.com/nFq5ZNPNjw