सम्बंधित जानकारी
- मिताली राज हुई हरमनप्रीत कौर से नाराज, कहा T20I में चाहिए युवा कप्तान
- बुधनी उपचुनाव में कार्तिकेय होंगे शिवराज सिंह चौहान के सियासी वारिस?
- उमर सरकार में क्यों शामिल नहीं हुई कांग्रेस, क्या है नाराजगी की वजह?
- Shukra Gochar 2024: शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर से 3 राशियों को होगा नुकसान
- पाकिस्तान में गरजे जयशंकर, हर हाल में खत्म करना होगा आतंकवाद
विराट कोहली से भी ज्यादा अमीर हुआ यह पूर्व क्रिकेटर, रातोरात चमकी किस्मत
53 वर्षीय अजय जडेजा (Ajay Jadeja) क्रिकेट के मैदान से सीधा शाही सिंहासन पहुंच गए हैं, हाल ही में उन्हें गुजरात के शाही घराने का वारिस घोषित किया गया। जाम साहब बनते ही अजय जडेजा रातों रात भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर बन गए हैं। यह दशहरे (12 अक्टूबर) को हुआ और रातभर में वे विराट कोहली से (Virat Kohli) भी ज्यादा आमिर क्रिकेटर बन गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक जाम साहब बनने के बाद अजय जडेजा का नेटवर्थ अब 1450 करोड़ हो गया है, वहीं विराट कोहली की कुल नेटवर्थ 1000 करोड़ है। शाही घराने के वारिस बनने से पहले अजय जडेजा की नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रूपए थी। जडेजा की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट कमेंट्री के साथ कोचिंग था, लेकिन जाम साहब बनने के बाद उनके लिए सब कुछ बदल गया।
प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी का नाम अजय जडेजा के रिश्तेदारों, केएस रंजीतसिंहजी और केएस दलीपसिंहजी के नाम पर रखा गया था। जडेजा शाही परिवार के वंशज हैं। उनके पिता दौलतसिंहजी जडेजा जामनगर से तीन बार सांसद रहे। जामनगर के जाम साहब, अजय के चाचा, शत्रुशल्यसिंहजी जडेजा ने 12 अक्टूबर को अपने भतीजे को नया उत्तराधिकारी नामित करते हुए इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा , 'दशहरा के दिन इस शुभ अवसर पर मेरी सभी तरह की दुविधा खत्म हो गई और मैं अजय जडेजा को जाम साहब चुनता हूं। मुझे आशा है कि वह जामनगर की जनता के लिए एक आशीर्वाद साबित होंगे।'
Ajay Jadeja's net worth soars to 1,450 crore! Surpasses Virat Kohli after inheriting Jamnagar royal throne pic.twitter.com/imGBxpkdpn
— CricketGully (@thecricketgully) October 14, 2024
अजय जडेजा ने साल 1992 से 2000 तक भारत के लिए 15 टेस्ट और 196 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 576 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 5359 रन दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने 6 शतक और 30 अर्धशतक भी लगाए हैं। अजय जडेजा का नाम फिक्सिंग में आया था जिसकी वजह से उनपर बैन लग गया था।
2003 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन पर लगे बैन को हटा दिया था पर वे दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाए। उसके बाद वे कमेंटरी और कोचिंग करने लगे थे।
