सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में भयावह स्थिति, सामने आए 582 नए पॉजिटिव मामले
- बिग कंट्रोवर्सी: MP में नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट और डायरेक्टर के खिलाफ FIR, फिल्म अ सूटेबल बॉय पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप
- MP Election Result : 28 में से 19 पर भाजपा का कब्जा, शिवराज के 3 मंत्रियों को मिली हार, 9 पर सिमटी कांग्रेस
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : MP में कोरोनावायरस ने तोड़े रिकॉर्ड, 1317 नए मामलों की पुष्टि, 58 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा
- मार्च सत्र के लिए JEE Main March Result घोषित, 13 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल
20 जून को होगी MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा, कोरोना महामारी के चलते फैसला
MPPSC Exam Indore: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (PSC) की प्रारंभिक परीक्षा अब 20 जून को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 11 अप्रैल को होने वाली थी। कोरोना संक्रमण के एक बार फिर से तेजी से फैलने के कारण मप्र लोक सेवा आयोग ने यह फैसला लिया है।
मप्र लोक सेवा आयोग की बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 800 से ज्यादा सेंटरों पर 3 लाख 44 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले थे।
कोरोना महामारी को देखते हुए इसे परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी गई है।
एमपीपीएससी की सचिव वंदना वैद्य ने बुधवार को बताया कि मध्यप्रदेश में इस समय कोरोना महामारी के फैलते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 11 अप्रैल 2021 को होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 को आयोग द्वारा स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
