1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. hd deve gowda congratulates pm modi for his dedication to transform kedarnath

केदारनाथ के कायाकल्प में दिखाया समर्पण- आदिशंकराचार्य की प्रतिमा ने किया भावुक, एचडी देवगौड़ा ने की PM मोदी की जमकर तारीफ

HD Deve Gowda
बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने केदारनाथ पवित्र स्थल के कायाकल्प के प्रति 'समर्पण' और आदिशंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।
 
देवगौड़ा ने कहा कि आदिशंकराचार्य की प्रतिमा का कर्नाटक से संबंध होने पर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उसे मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगिराज ने बनाया है और उसके निर्माण में जिस पत्थर का प्रयोग किया गया, वह मैसूरु जिले के एचडी कोटे से निकला गया है। जनता दल (एस) के 88 वर्षीय अध्यक्ष ने शीघ्र ही केदारनाथ जाकर आदिशंकराचार्य की प्रतिमा देखने की इच्छा जताई।
 
प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में देवगौड़ा ने कहा कि केदारनाथ में 5 नवंबर को आपके द्वारा काले पत्थर से बनी श्री आदिशंकराचार्य की जिस प्रतिमा का अनावरण किया गया, उससे मैं भावुक हो गया। पवित्र स्थल का कायाकल्प करने में आपने जो समर्पण दिखाया उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।
 
जनता दल (एस) अध्यक्ष ने कहा कि वे श्री श्रृंगेरी शारदा पीठ के अनुयायी हैं जो कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में स्थित है और आदिशंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठों में से एक है। देवगौड़ा ने कहा कि श्रृंगेरी सदियों से कई शासकों को आध्यात्मिक परामर्श देता रहा है।
अगला लेख
जिन्ना विवाद पर अखिलेश की किताब फिर पढ़ने की सलाह, भाजपा ने पूछा- हिन्दुस्तान की या पाकिस्तान की?