सम्बंधित जानकारी
- क्यों सोने-चांदी की तरह हर रोज नहीं बदलती हीरे की कीमतें? जानिए कारण
- Gold : सोने को लेकर आई अच्छी खबर, दामों में करीब 4000 रुपए की गिरावट
- Gold Price : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, गिर गए इतने दाम
- Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स
- Gold Price : सोने की नई उड़ान, 99,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचे दाम
Gold : सोने की कीमतों में इतनी गिरावट, नहीं होगा विश्वास, चांदी भी लुढ़की
सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड द्वारा विकसित यह प्रणाली ड्रोन झुंडों (स्वार्म ड्रोन) को नष्ट करने में सक्षम है, जो 2.5 किमी की दूरी तक प्रभावी है।
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 650 रुपए घटकर 96,850 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 97,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बुधवार को 700 रुपए घटकर 96,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। मंगलवार को यह 97,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था।
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, व्यापार तनाव कम होने से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है, क्योंकि प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका के साथ व्यापार समझौते कर रही हैं। चीन भी ऐसा करने वाले देशों में शामिल हो गया है जैसा कि दोनों देश एक-दूसरे के सामान पर शुल्क में 90 दिन की कटौती पर सहमत हो गए हैं।
दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और बुधवार को यह 1,450 रुपए घटकर 98,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। इसका पिछला बंद भाव 99,450 रुपए प्रति किलोग्राम था।
मेहता ने कहा कि हालांकि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव अब भी कायम है जिससे सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों को समर्थन मिल रहा है। वैश्विक बाजारों में सोने का हाजिर भाव 20.65 डॉलर घटकर 3,229.64 डॉलर प्रति औंस रह गया। Edited by: Sudhir Sharma
