1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. Budh grah in 6th house lal kitab

बुध यदि है छठवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

budh grah in sixth house lal kitab
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह कन्या में उच्च, मीन में नीच का होता है। लाल किताब में छठे भाव में शनि बली और बारहवें भाव में मंदा होगा। चंद्र और मंगल के साथ एवं इनकी राशियों में बुरा फल देता है। लेकिन यहां छटवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : यहां बुध अच्छा फल देने वाला है। इसे गुमनाम संन्यासी या मनमर्जी का राजा कहा गया है। ऐसा व्यक्ति मेहनत से अमीर बनकर अच्छी जिंदगी बिताएगा।
 
5 सावधानियां :
1. अपनों से विरोध न रखें। अपनी ही मर्जी न चलाएं।
2. बहन, बुआ और बेटी का सम्मान करें।
3. किसी भी तरह का व्यसन न करें।
4. अक्ल का सही उपयोग करें। 
5. झूठ ना बोलें।
 
क्या करें :
1. दुर्गा की भक्ति करें।
2. कन्याओं को भोज कराएं।
3. जातक की पत्नी बाएं हाथ में चांदी की अंगूठी पहननें।
4. कृषि भूमि में गंगाजल से भरी बोतल गाड़ें।
5. बहन, बुआ और बेटी को लाभ पहुंचाएं।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
Ravivar vrat : रविवार व्रत कैसे करें, जानिए पूजन विधि, कथा-आरती एवं फल