पृथ्वी जैसा दिखता है मंगल का केट्रर
मंगल का प्राचीन केट्रर जहां नासा का ‘क्यूरियोसिटी’ रोवर उतरा है, वह कैलिफार्निया के मोजावे मरूस्थल की तरह दिखता है। यहां भी मोजावे मरूस्थल की तरह पहाड़ हैं और धुंध छाई हुई है। नासा के वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है।कैलिफार्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मुख्य वैज्ञानिक जॉन ग्रोटजिंगर ने कहा, ‘इसे देखकर आपको पहली बार में ही लगता है कि यह पृथ्वी जैसा भूदृश्य है।’ रातोंरात कार की आकार वाले इस रोवर ने गाले क्रेटर के आसपास की मनोरम तस्वीरें भेजीं। इसने यहां की ढेरों श्वेत श्याम तस्वीरें भेजी हैं।रोवर ने अब तक मंगल की सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें भेजी हैं। अपने सबसे नवीनतम तस्वीरों में क्यूरियोसिटी ने उत्तरी क्षितिज की तरफ मुड़ते हुए तस्वीरें खींची। मंगल की सतह पर गहरे निशान थे और धूल उड़ रहे थे। लग रहा था कि क्यूरियोसिटी भी धूल से प्रभावित हो जाएगी लेकिन वैज्ञानिकों ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ।नासा के इमेजिंग वैज्ञानिक जस्टिन माकी ने कहा, ‘हमें हल्की धूल दिखी लेकिन घबराने की बात नहीं है।’ ग्रोटजिंगर ने कहा कि यह भूदृश्य बहुत अलग-अलग तरह हैं। इसे देखकर लगता है कि आप पृथ्वी पर ही हैं।मंगल पृथ्वी से बहुत अलग है। यह विकिरण से प्रभावित एक ठंडा मरूस्थल है। भूवैज्ञानिक संकेतों के अनुसार बहुत समय पहले यह ज्यादा गर्म और नमी युक्त था। इस मिशन के उद्देश्यों में से एक उद्देश्य मंगल के रूपांतरित होने की प्रक्रिया का पता लगना भी है। (भाषा)