1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. अजब-गजब
  6. यह तो बस मजाक था
Written By ND

यह तो बस मजाक था

नन्ही दुनिया अजबगजब
ओरलेन्डो। एक दंपति यहाँ एक होटल में रुके थे तभी एक क्लर्क ने आकर उन्हें कहा कि होटल में गैस लीक हो गई है और बचने के लिए वे खिड़की तोड़कर बाहर कूद जाएँ। दंपति घबराए और उन्होंने तुरंत कमरे में तोड़फोड़ मचा दी। लैंप के जरिए खिड़की का काँच तोड़ दिया, मच्छरदानी नीचे लटका दी और उसे पकड़कर वे नीचे उतरने ही जा रहे थे कि होटल का मैनेजर आ गया।

मैनेजर ने इस तरह का नजारा देख कारण पूछा। दंपति ने गैस लीक वाली बात दुहरा दी और मैनेजर को भी जान बचाने की सलाह दे डाली। पता किया तो यह एक मजाक निकला। क्लर्क का भेष धरकर कोई मसखरा यह काम करके निकल गया। दंपति की स्थिति इस पर देखने लायक थी। इस मजाक-मजाक में होटल की ५ हजार डॉलर मूल्य की संपत्ति का नुकसान हो गया था। यह सब होने के बाद होटल के सभी कर्मचारियों को मेमो पकड़ा दिया गया है।