सम्बंधित जानकारी
- GST घटने से सस्ता होगा सामान, फेस्टिव सीजन में दुकानदारों को क्यों लगा बड़ा झटका?
- किसान ने धूमधाम से मनाया बछड़े का जन्मदिन, खुशी से झूम उठा गांव
- रील्स, ब्यूटी पार्लर और दहेज के एंगल में उलझी निक्की भाटी की मौत की कहानी, क्या है निक्की को जिंदा जलाने का सच?
- इंदौर में शराब ठेकेदार भूपेंद्र रघुवंशी ने की आत्महत्या, हनीट्रैप है सुसाइड की वजह, कौन है क्लब में मिली वो लड़की?
- डोडा में बादल फटने से 4 की मौत, जम्मू कश्मीर में सभी नदियां खतरे के निशान के पार
अधकुवारी में भूस्खलन, वैष्णो देवी यात्रा रोकी
Vaishnodevi news in hindi : जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर भारी तबाही की खबर है। राज्य में में सभी दरिया और नदियां खतरे के निशान को पार कर गए। इस बीच कटरा स्थित वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की वजह से कई यात्रियों के घायल होने की खबर हैं। समाचार लिखे जाने तक यात्रा को रोक दिया गया है। ALSO READ: डोडा में बादल फटने से 4 की मौत, जम्मू कश्मीर में सभी नदियां खतरे के निशान के पार
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा, अधकुवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है।
मौसम पूर्वानुमान में 27 अगस्त तक जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी, उधमपुर, राजौरी, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।Jai Mata Di
— Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board (@OfficialSMVDSB) August 25, 2025
In view of the inclement weather in the Adhkuwari - Bhawan Sector, The Himkoti track has been temporarily closed tonight for pilgrim movement.
While, Adhkuwari - Sanjhichhat track (Old track) shall remain open for the pilgrims.#JaiMataDi #VaishnoDevi #YatraUpdate
गौरतलब है कि डोडा जिले में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों को हाई अलर्ट पर रहने और एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बचाव और निकासी में मदद के लिए आपदा प्रतिक्रिया दल तैयार हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
