1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

भूल जाइए 4 जी, आ रहा है 5जी...

टेक्नोलॉजी
FILE
सोल। थ्रीजी के बाद 4जी और अब गैजेट्‍स कंपनी सैमसंग ने 5जी तकनीक के सफल प्रयोग का दावा किया है। उसने कहा है कि यह तकनीक 2020 तक बाजार में आ जाएगी। कंपनी का कहना है कि यह तकनीक 4जी मोबाइल संचार मानकों का स्थान लेगी।

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने 1 जीबी से अधिक डेटा प्रति सेकंड ट्रांसमिट कर 5 जी टेक्नोलॉजी के सफल प्रयोग का दावा किया है। वैसे 2020 से पहले इसके बाजार आने की संभावना बहुत कम है। इसके जरिए 4जी की तुलना में कई सौ गुना अधिक स्पीड से डाटा ट्रांसफ़र होगा।

वैसे दक्षिण कोरिया में ‍दो करोड़ से ज्यादा लोग फिलहाल 4 जी का प्रयोग कर रहे हैं। इस तकनीक के बाजार में आने से यूजर्स थ्रीडी फिल्म, वीडियो गेम और यूएचडी के वीडियो लाइव देख सकेंगे। मेडिकल में भी इस सुविधा के आने से बहुत लाभ होगा। (एजेंसियां)