1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By ND

बोलते ही टाइप हो जाएगा एसएमएस...

एसएमएस
आपको पढ़ना-लिखना नहीं आता है या फिर संदेश टाइप करने में आपको दिक्कत होती है, इस कारण आप फोन पर एसएमएस नहीं भेज पाते। लेकिन अब आपको इस बात से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस परेशानी का हल इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इंफर्मेशन टेक्नोलॉजी ने ढूंढ लिया है। आप बस संदेश बोल दीजिए, संदेश अपने आप लिखित सामग्री का रूप ले लेगा और आप किसी को भी भेज सकेंगे।

यह खुलासा आईआईआईटी के निदेशक राजीव संगल ने किया। उन्होंने कहा कि हम इस तैयारी में हैं कि बोले हुए शब्दों को लिखित सामग्री में तब्दील कर दे। अगले दो साल में ऐसे फोन आपकी जेब में होंगे और इस प्रोजेक्ट के पीछे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का धन लगा हुआ है।

उन्होंने बताया कि आप जैसे ही बोलोगे, चंद पल में यह फोन की स्क्रीन पर शब्दों का रूप ले लेगा और इसे भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सात अन्य संस्थान भी स्पीच-टू-टैक्स्ट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

यह प्रौद्योगिकी उन लोगों के लिए भी आसान होगी, जिनको टाइप करने में परेशानी होती है। यहां के एक वरिष्ठ प्राध्यापक ने कहा कि आईआईआईटी की स्पीच लैब ने काम में आने के लिए जोरदार वाक प्रणाली विकसित की है। इसमें बोली हुई बात का अनुवाद, भारतीय भाषाओं के लिए फोनेटिक इंजिन, बोलने वाले की पहचान इत्यादि शामिल हैं।

साथ ही संस्थान ने ऐसा सॉफ्टवेयर भी तैयार किया है, जो एसएमएस को हिन्दी में पढ़ सकेगा। यह किसी अंतरराष्ट्रीय मोबाइल निर्माता के लिए बनाया गया है। ग्रामीण भारत में इस तरह की प्रौद्योगिकी लाभकारी होगी।
लेखक के बारे में
ND