1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

अब कम दामों पर सैमसंग टीवी

सैमसंग टीवी
PRPR
क्रिसमस के मौके पर सैमसंग का यह तोहफा लोगों को शायद खूब पसंद आएगा। सैमसंग इंडिया ने अपने टीवी के दामों पर तो कटौती करने के साथ ही एयरटेल डीटीएच के साथ टाइअप की शानदार खबर की भी घोषणा कर दी है।

इस प्रमोशनल स्कीम के अंतर्गत सैमसंग का एलसीडी या प्लाज्मा टीवी खरीदने पर उपभोक्ताओं को एयरटेल डिजिटल का सेटटॉप बॉक्स 5 महीनों के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ दिया जाएगा। साथ ही सेटटॉप बॉक्स का इंस्टॉलेशन भी मुफ्त ही किया जाएगा।

सैमसंग का यह ऑफर सिर्फ 31 दिसंबर तक ही उपलब्ध होगा।

सैमसंग के इस ऑफर और टीवी मॉडल्स की कीमतों में शानदार कटौती, इस क्रिसमस पर ग्राहकों के लिए बढ़िया तोहफा साबित होगी और मंदी की मार में भी शायद ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर खींच पाएगी।