बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. whats app news update wil allow you to tranfer your chat history from android to iphone
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 जून 2022 (17:23 IST)

whats app ने अपने यूजर्स को दिया नया फीचर, अब मिलेगा यह फायदा

whats app ने अपने यूजर्स को दिया नया फीचर, अब मिलेगा यह फायदा whats app news update wil allow you to tranfer your chat history from android to iphone - whats app news update wil allow you to tranfer your chat history from android to iphone
कैलिफोर्निया। सितंबर 2021 में व्हाट्सएप ने आईफोन और एंड्राइड मोबाइल के बीच चैट हिस्ट्री ट्रांफर ऑप्शन देने की घोषणा की थी। लेकिन उस समय ये नहीं बताया गया था कि ये फीचर यूजर्स को कब मिलेगा। अंततः 14 जून 2022 को व्हाट्सएप ने अपने सभी यूजर्स को ये फीचर दे दिया है। 
 
पहले हम अपने एंड्राइड फोन से आईफोन में डेटा (चैट हिस्ट्री, मीडिया फाइल्स आदि) ट्रांसफर नहीं कर पाते थे। लेकिन, व्हाट्सएप के नए अपडेट के साथ अब ये संभव है। 
 
बस आपका पुराना एंड्राइड फोन Android 5.1 Lolipop या उससे नए वर्जन वाला होना चाहिए। इसके अलावा आपका व्हाट्सएप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट होना चाहिए। वहीं आपका आईफोन नया या फैक्ट्री रिसेट होना चाहिए। आपको अपना डेटा ट्रांसफर करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से 'Move to iOS' एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। इस एप्लीकेशन से आप अपना सारा डेटा एंड्राइड से आईफोन में ट्रांसफर कर पाएंगे। 
 
इसके अलावा व्हाट्सएप ने अपने नए अपडेट के साथ एक और फीचर जोड़ा है, जिसके चलते अब आप अपने व्हाट्सअप ग्रुप में 512 लोगों को जोड़ सकते हैं। इस अपडेट के पहले ये लिमिट 256 लोगों की थी। व्हाट्सएप के बीटा यूजर्स को यह फीचर मिल चुका है। सभी यूजर्स को यह फीचर जून के अंत तक मिलने की संभावनाएं हैं। 
ये भी पढ़ें
नकली वॉशिंग पाउडर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 3 करोड़ रुपए का पाउडर बरामद