बिना माउस हिलाए चलाएं अपना कम्प्यूटर
FILE
माउस का उपयोग हमें कभी-कभी थकाऊ बना देते हैं।
आइए जानते हैं कुछ शॉटकर्ट्स जिनसे हम की-बोर्ड से भी कम्प्यूटर को आसानी से चला सकते हैं।
आइए जानते हैं कुछ शॉर्टकट्स की, जिनसे हम कम्प्यूटर आसानी से चला सकते हैं।
अगर आपने ढेर सारे विंडो या एप खोले हैं और उन्हें आपको एकसाथ मिनिमाइज करना है और - स्क्रीन पर जाना है तो विंडोज़ बटन के साथ D के बटन का प्रयोग करके आप सीधे स्क्रीन पर जा सकते हैं।
- स्क्रीन शॉट लेने के लिए डेस्कटॉप में प्रिंट स्क्रीन और लैपटॉप में Fn+Print Screen दबाएं और पेंट या फोटोशॉप में नई फाइल खोलकर पेस्ट कर दें।
- गलती से आपसे कोई टैब बंद हो गया है कि केवल Ctrl+Shift+T दबाएं।
FILE
- सभी विंडोज़/ऐप्लिकेशन को मिनिमाइज़ करने के लिए विंडोज़ बटन के साथ M दबाएं।
- माइकोसॉफ्ट वर्ड में काम करते समय कई बार गलत होने पर हम Ctrl+Z का प्रयोग कर अनडू करते हैं। अगर हम वही फिर से चाहते है अनडू करते हैं, लेकिन नहीं होता, इसके लिए Ctrl+Y का प्रयोग करें।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में काम कर रहे हैं, तो फॉन्ट बढ़ाने के लिए Ctrl+] और फॉन्ट साइज घटाने के लिए Ctrl+[ की का उपयोग कर सकते हैं।
ये शॉर्टकर्ट्स आपका काम करेंगे आसान....
FILE
- ब्राउज़र खुला हुआ है और विंडो को ज़ूम आउट या ज़ूम इन करने की जरूरत है, तो Ctrl के साथ + साइन दबाकर ज़ूम इन और Ctrl के साथ - की दबाकर ज़ूम इन कर सकते हैं।
- ढेर सारे एप्लीकेशन पर एकसाथ काम करने में दूसरे एप्लीकेशन पर जाने के लिए माउस का उपयोग करना पड़ता है। इसके लिए आप Alt+Tab का प्रयोग कर सकते हैं। विंडोज़ 7 और विंडोज़ 8 में आपको विंडोज़ बटन के साथ टैब बटन दबाना पड़ेगा।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में हम कई बार जानना चाहते हैं कि मैटर कितने शब्दों का है। इसके लिए एक टूल होता है वर्ड काउंट। लेकिन हम अक्सर भूल जाते हैं कि वर्ड काउंड कहां है। तो टेक्स्ट सिलेक्ट करिए और Alt+T दबाने के बाद W की उपयोग कर सकते हैं।
- सभी विंडोज़/ऐप्लिकेशन को मैक्सिमाइज़ करने के लिए विंडोज़ बटन के साथ शिफ्ट और M की दबाएं।
- कम्प्यूटर को लॉक करने के लिए विंडोज के साथ L की दबाएं।

