1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
  6. नकली और असली आईफोन कैसे पहचानें!

Apple Phone | नकली और असली आईफोन कैसे पहचानें!

एपल फोन
- आशीष अस्टोनकर
ND

एपल व अन्य कंपनियों के फोन खरीदने से पहले मोबाइल के दीवानों थोड़ा सावधान हो जाइए। एपल के नकली आईफोन इन दिनों बाजारों में धडल्ले से बेचे जा रहे हैं। जिसमें कई दुकानों पर एपल के 4एस के विज्ञापन भी लगाकर इसे ओरिजनल स्टोर की शक्ल दी गई है, जबकि देश के कुछ ही शहरों में एपल के ओरिजनल स्टोर मौजूद हैं।

एपल के साथ यहां ब्लैकबेरी और नोकिया के सभी मोबाइल फोन के आने वाले मॉडल व महंगे स्मॉर्ट फोन आसानी से बिक रहे हैं। विभिन्न कंपनियों के नकली स्मार्ट फोन शहर के बाजारों में हजारों के स्मॉर्टफोन कम दामों में मिल रहे है।

ND
असली नकली को ऐसे पहचानें :-
- नकली मोबाइल में फीचर्स ज्यादा होते हैं लेकिन ये खराब भी जल्दी होते हैं।

- कम गुणवत्ता वाली प्लास्टिक से बनते हैं।

- ऐसे मोबाइल में कैमरा भी कम रिजॉल्यूशन वाला होता है।

- फोन में दो मेगापिक्सल कैमरा लिखा होता है लेकिन यह 1.3 मेगा पिक्सेल का ही होता।

- ऐसे मोबाइल अक्सर बिना बिल के बेचे जाते हैं।

- नकली फोन में प्रोसेसर स्लो प्रोसेसिंग स्पीड प्रोवाइड करता है।

- नकली फोन में टच स्क्रीन क्वालिटी भी बेहतर तरीके से काम नहीं करती है।

- नकली फोन का बैटरी बैकअप भी कम होता है।

- फोन लेने वक्त देख लें कि असली फोन में कितने घंटे का बैटरी बैकअप दिया गया है।