Home security | तीसरी आंख करेगी घर की सुरक्षा
- अभिषेक शर्मा
ND
अगर आप सूना घर छोड़कर ट्रैवल टूर, शादी या अन्य वजह से सपरिवार बाहर जाना चाहते हैं तो ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आपकी अनुपस्थिति में घर की सुरक्षा अब तीसरी आंख करेगी। जिसके माध्यम से कहीं से भी मोबाइल या इंटरनेट से घर या दुकान पर नजर रख सकते हैं।
यही नहीं घर में लगी इलेक्ट्रॉनिक हाई सिक्योरिटी सिस्टम को चोरों द्वारा छेड़छाड़ करने से वह पुलिस सहित 15 लोगों को मैसेज के द्वारा अलर्ट भी कर देगी। देश भर में बढ़ती वारदातें एवं चोरी की घटनाओं से चिंतित लोग अब घरों को हाईटेक सुरक्षा के बंदोबस्त करने लगे हैं। विगत 13 साल में शहर में लगभग 5 हजार लोग इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटी सिस्टम को अपना चुके हैं। तीन साल में इसका प्रचलन दोगुना बढ़ा है।
ND
रजिस्टर्ड फिंगर से ही खुलेगा ताला :
एक्सिस कंट्रोल सिस्टम विथ इलेक्ट्रो मैग्नेटिक लॉक लगाने से चाबी के झंझट से मुक्ति मिल जाती है। इससे चाबी को सुरक्षित रखने की चिंता तो दूर हो ही जाती है, चोर भी चाबी मिलाकर ताला नहीं खोल सकते। इस सिस्टम के तहत परिवार के सदस्यों के फिंगर रजिस्टर्ड हो जाते हैं। उन्हीं के अंगूठे को पहचान कर ताला स्वतः खुल जाता है।
गार्ड अलर्ट सिस्टम भी :
ND
ऑटोमैटिक लाइट यानी लाइट टाइमर :
घर की सुरक्षा के लिए लाइट टाइमर भी लगवा सकते हैं। इसकी खूबी यह है कि यह फिक्स टाइम पर जलेगी और बंद होगी। यही नहीं अगर इस टाइमर को रेडियो से भी जोड़ दिया जाए तो गाने भी बजने लगेंगे, जिससे चोरों को भ्रम होगा कि घर में कोई मौजूद है।
इस सिस्टम में चोरों द्वारा छेड़खानी करने पर से खिड़की एवं दरवाजे में लगे कॉन्टेक सेंसर्स सिक्योरिटी अलार्म को एक्टीवेट कर देता है, जो पहले से फीड पुलिस थाना सहित 15 लोगों को मैसेज के द्वारा चोरों की जानकारी देता है।
यही नहीं, वह सीसीटीवी कैमरों से उनके चेहरे भी रिकॉर्ड कर लेता है। आज की परिस्थितियों को देखते हुए घरों की हाईटेक सुरक्षा बहुत जरूरी है। पुलिस और पड़ोसियों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है।

