• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Sunrisers Hyderabad won the Toss and elected to Field against Chennai Super Kings
Written By
Last Updated : रविवार, 1 मई 2022 (19:36 IST)

कप्तानी की वापसी पर धोनी नहीं जीत पाए टॉस, हैदराबाद ने चुनी गेंदाबाजी (वीडियो)

कप्तानी की वापसी पर धोनी नहीं जीत पाए टॉस, हैदराबाद ने चुनी गेंदाबाजी (वीडियो) - Sunrisers Hyderabad won the Toss and elected to Field against Chennai Super Kings
चेन्नई सुपर किंग्स के नव नियुक्त कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कप्तानी में वापसी की और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन के खिलाफ टॉस के लिए मैदान पर उतरे।
हालांकि आज सिक्का धोनी से रूठा हुआ लगा और टॉस हैदराबाद के कप्तान केन ने जीता। जैसा ज्यादातर कप्तान शाम के मैचों में फैसला लेते हैं विलियमसन ने भी भी वही किया और चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।जबकि चेन्नई की कप्तानी फिर संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हमारी टीम में आज दो बदलाव किए गए हैं। ड्वेन ब्रावो और शिवम दुबे की जगह पर सिमरजीत सिंह और डेवन कॉन्वे को टीम में शामिल किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार. मार्को यानसन, टी नटराजन, उमरान मलिक

चेन्नई: रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़,डेवन कॉन्वे, सिमरजीत सिंह. अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा. महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश थीक्षणा, मुकेश चौधरी
ये भी पढ़ें
रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 रनों से हराया