सम्बंधित जानकारी
- IPL-13 : रोहित शर्मा ने कहा- 'जीत की जिद' ने मुंबई को 5वीं बार आईपीएल चैम्पियन बनाया
- IPL की 'सरपंच' बनी मुंबई इंडियंस को मिली 20 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि
- IPL-13 : 30 विकेट लेकर कागिसो रबाडा ने किया पर्पल कैप पर कब्जा
- IPL-13 : किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के सिर पर सजी ऑरेंज कैप
- IPL Final : मुंबई इंडियंस 5वीं बार IPL चैम्पियन, दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया
आईपीएल फाइनल में रोहित शर्मा से हुई थी बड़ी गलती, जताया खेद
दुबई। आईपीएल फाइनल में अपनी गलती से सूर्यकुमार यादव के रन आउट होने पर खेद जताते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'मुझे उसके लिए अपना विकेट गंवा देना चाहिए था।'
रोहित ने 51 गेंद में 68 रन बनाए जिसकी मदद से मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया।
रोहित ने पारी के बीच में असंभव सा एक रन लेने के लिए सूर्यकुमार को बुलाया लेकिन वह दूसरे छोर से मना करते रहे। रोहित हालांकि तब तक दूसरे छोर पर आ चुके थे लिहाजा सूर्य ने कप्तान के लिए अपना विकेट कुर्बान कर दिया।
रोहित ने कहा, 'वह जिस फार्म में था, मुझे अपना विकेट बलिदान कर देना चाहिए था। उसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अविश्वसनीय शॉट लगाए।'
वहीं सूर्य ने कहा कि उन्हें यकीन था कि रोहित टीम को जीत तक ले जायेंगे और उन्हें अपना विकेट गंवाने का कोई दुख नहीं है।
उन्होंने कहा कि वह अच्छे फार्म में थे और पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा रहे थे लिहाजा मुझे अपना विकेट गंवाने का दुख नहीं है। (भाषा)