सम्बंधित जानकारी
- कसरत है या डांस ? मैच से पहले विराट का यह (वीडियो) हुआ वायरल
- IPL 13: किंग्स इलेवन पंजाब के स्पिनर अश्विन बोले, RCB के स्पिनरों को देखकर सीख ली
- शारजाह में 14 चौकों और 22 छक्कों की बारिश के बीच मोहम्मद शमी ने बनाया रिकॉर्ड, गेल नहीं हुए 'फेल'
- IPL 2020 : विराट कोहली को Kings XI Punjab के खिलाफ 18वें ओवर में मैच खत्म होने की उम्मीद थी
- 'कमाल लाजवाब' (KL) राहुल के बाद क्रिस गेल का धमाका, Kings XI Punjab की 8 मैचों में दूसरी जीत
दिनेश कार्तिक ने छोड़ी KKR की कप्तानी, इयान मॉर्गन को टीम की कमान
दुबई। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी छोड़ दी है। उनके स्थान पर टीम की कमान इयान मॉर्गन संभालेंगे।
बताया जा रहा है कि टीम के लगातार खराब प्रदर्शन और कप्तानी पर उठ रहे सवालों के चलते कार्तिक ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। इस समय केकेआर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
केकेआर ने अभी तक 7 मैच खेले हैं। इनमें से 4 मैचों में उसे जीत मिली है, जबकि 3 मैच टीम हारी है।
इस सीजन में कार्तिक का बल्ले से भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। 7 मैचों में उन्होंने कुल 108 रन बनाए हैं। उन्होंने एकमात्र अर्धशतक लगाया है। बताया जा रहा है कि कार्तिक ने टीम मैनेजमेंट को सूचित किया है कि वे अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केन्द्रित करना चाहते हैं और टीम को अधिक से अधिक योगदान देना चाहते हैं।