शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. who is nikhil gupta, who has Allegation of conspiracy to murder Pannu
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (12:04 IST)

कौन है निखिल गुप्ता, जिस पर अमेरिका में लगा पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप

Gurpatwant singh Pannu
अमेरिका ने अमेरिकी जमीन पर एक सिख अलगाववादी नेता और अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश के पर्दाफाश का दावा किया है। 52 वर्षीय भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर आरोप लगाया गया हैं कि उन्होंने एक भाड़े के हत्यारे को एक लाख डॉलर (लगभग 83 लाख रुपए) के बदले अलगाववादी नेता की हत्या का ठेका दिया।
 
अभियोग के मुताबिक, जिस हिटमैन को हत्या का काम दिया गया था, वह वास्तव में अमेरिकी खुफिया एजेंसी का अंडरकवर एजेंट था। 
निखिल गुप्ता इस समय चेक गणराज्य की जेल में हैं। जो आरोप उन पर लगे हैं, उनके तहत 10 साल तक की सजा हो सकती है।
 
आरोप है कि निखिल ने मैनहट्टन में 9 जून या उसके आसपास पन्नू की हत्या की सुपारी दी थी। इस मामले में एक अनाम अधिकारी को भी अमेरिका ने आरोपी बनाया है। उसे CC-1 के तौर पर संबोधित किया गया है।
 
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के अनुसार, हत्या की साजिश के लिए एक अज्ञात भारतीय सरकारी अधिकारी द्वारा भर्ती किए जाने से पहले निखिल गुप्ता नशीले पदार्थों और हथियारों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी भी करता था। कहा जा रहा है कि इस मामले का असर भारत और अमेरिका के संबंधों पर भी पड़ सकता है।
 
कौन है निखिल गुप्ता : अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक हैं। अमेरिका के अनुरोध पर निखिल को चेक गणराज्य पुलिस ने 30 जून को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि अभी उसे अमेरिका प्रत्यर्पित नहीं किया जा सका है। 
 
उल्लेखनीय है कि भारत ने भी पन्नू की हत्या की साजिश से संबंधित आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। भारत में विभिन्न आतंकी गतिविधियों के आरोपों में वांछित है भारत।
ये भी पढ़ें
निक्सन और किसिंजर के मुकाबले बीस साबित हुए थे इंदिरा और पी.एन. हक्सर