1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. sam altman house attack openai headquarters threat

सैम अल्टमैन के घर पर हमला, OpenAI मुख्यालय को जलाने की धमकी—आरोपी गिरफ्ता

sam altman file photo
सैन फ्रांसिस्को में एक हमलावर ने OpenAI के CEO सैम अल्टमैन के घर पर पेट्रोल बम फेंका और कंपनी मुख्यालय को जलाने की धमकी दी। पुलिस ने 20 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुए इस हमले में घर के बाहरी गेट का एक हिस्सा जल गया। हालांकि इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को ओपन एआई मुख्यालय के पास से गिरफ्तार किया।
 
OpenAI की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। कंपनी ने तेज कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की। OpenAI जांच एजेंसियों के साथ मिलकर इस मामले की जांच में मदद कर रही है।
 
कंपनी ने अमेरिकी सरकार के साथ एक डील की थी, जिसमें उसकी AI तकनीक का इस्तेमाल कुछ गोपनीय सैन्य ऑपरेशन्स में किया जा सकता है। इस फैसले की वजह से सैम ऑल्टमैन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
 
बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में यह साफ हो सकता है कि इस हमले के पीछे असली मकसद क्या था।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेंडी वेंस पाकिस्तान पहुंचे, कुछ ही देर में शांति वार्ता