1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 11 April 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली/वॉशिंगटन/तेहरान , शनिवार, 11 अप्रैल 2026 (12:47 IST)

अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेंडी वेंस पाकिस्तान पहुंचे, कुछ ही देर में शांति वार्ता

US Iran peace talk
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका से सीजफायर वार्ता के लिए ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा। अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी इस्लामाबाद पहुंचा। शांति वार्ता से पहले गालिबाफ ने ‘Minab168’ की दर्दनाक तस्वीरें साझा कीं। विमान में बच्चों की तस्वीरें, बैग और जूते रखकर युद्ध में मारे गए मासूमों को श्रद्धांजलि दी गई। पल पल की जानकारी...


12:47 PM, 11th Apr
-अमेरिका और ईरान के बीच 2 दिन तक चल सकती है शांति वार्ता।
-लेबनान में सीजफायर पर अड़ा ईरान। 

11:04 AM, 11th Apr
उपराष्‍ट्रपति जेंडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान पहुंचा। कुछ ही देर में अमेरिका और ईरान के बीच शुरू होगी शांति वार्ता।

10:12 AM, 11th Apr
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी राहत दी गई है। डीजल 135 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 12 रुपए सस्ता हुआ। ALSO READ: पाकिस्तान में 135 रुपए सस्ता हुआ डीजल, क्या है पेट्रोल के दाम?

09:40 AM, 11th Apr
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेलर गालिबाफ 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। उन्होंने शांतिवार्ता से ठीक पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की है। दिल दहला देने वाली इस तस्वीर से अमेरिका के अटैक का सितम दिख रहा है। हर सीट के पीछे एक मासूम बच्चे की तस्वीर लगी हुई है। साथ ही हर सीट पर स्कूली बैग और जूते भी रखे गए हैं। ALSO READ: पाकिस्तान पहुंचते ही गालिबाफ ने दिखाया ‘Minab168’ का दर्द: विमान में बच्चों की तस्वीरें और बैग देख दुनिया भावुक

08:40 AM, 11th Apr
अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता 2 चरणों में होगी। पहले यूएस और ईरान से अलग अलग बातचीत करेगा पाकिस्तान।

07:42 AM, 11th Apr
-स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालीबाफ और विदेश मंत्री अराघची के नेतृत्व में 70 सदस्यीय ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा।
-ईरान ने वार्ता से पहले लेबनान में सीजफायर की मांग की। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने ईरान से स्ट्रेट ऑफ हार्मुज खोलने को कहा। 
-ट्रंप ने कहा कि ईरान जिंदा है तो केवल बातचीत के लिए। उसके पास कोई दांव बाकी नहीं रह गया है।

07:38 AM, 11th Apr
-अंतरिक्ष में लगभग 10 दिनों के बाद, आर्टेमिस II कैप्सूल और उसके चार-सदस्यीय चालक दल ने प्रशांत महासागर में सुरक्षित रूप से लैंडिंग की।
-आर्टेमिस II मिशन के चार-सदस्यीय क्रू को ओरियन कैप्सूल से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। कैप्सूल प्रशांत महासागर में सुरक्षित रूप से उतरा था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें