Thu, 9 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan

पाक ने उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार नहीं बेचे : अमेरिका

Pakistan
वॉशिंगटन। अमेरिका ने उन खबरों को गलत बताया है जिनमें यह दावा किया गया था कि पाकिस्तान लगातार उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार सामग्री बेच रहा है जिससे चीन अवगत है।


 
 
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि जहां तक हमारी जानकारी है, ये खबरें गलत हैं। प्रवक्ता से यह पूछा गया था कि हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रतिबंधों का उल्लंघन कर उत्तर कोरिया को परमाणु सामग्री बेच रहा है और चीन इससे अवगत है, इसके जवाब में उन्होंने ये बातें कही।
 
प्रवक्ता से जब इन खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में टिप्पणी करने का अधिकारी नहीं हूं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया