सम्बंधित जानकारी
- मैक्सिको में पटाखों के गोदामों में विस्फोट, 24 लोगों की मौत
- FIFA WC 2018 : मैक्सिको पर जीत के बाद नेमार को नहीं आलोचनाओं की परवाह
- FIFA WC 2018 : मेक्सिको को 2-0 से हराकर ब्राजील क्वार्टर फाइनल में, सबसे ज्यादा गोल भी ब्राजील के नाम
- FIFA WC 2018 : मैक्सिको की नजरें '5वें' मैच का मिथक तोड़ने पर
- विश्व कप में सबसे बड़ा उलटफेर, दक्षिण कोरिया ने गत विजेता जर्मनी को हराकर किया बाहर
मेक्सिको के मोंटेरे में नाइट बार में हमला, 15 लोगों की मौत
मोंटेरे। मेक्सिको के मोंटेरे शहर में कम से कम 15 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा नौ लोग जख्मी हुए हैं। ज्यादातर लोगों की मौत बार में हुई गोलीबारी में हुई।
नुएवो ल्योन के अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ये हमले शनिवार की देर रात और रविवार के तड़के मोंटेरे, ग्वाडैलुपे और जुआरेज इलाकों में हुए।
अभियोजक कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि कुल छह नाइट बार में हमले हुए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह साफ नहीं है कि क्या ये हमले एक-दूसरे से जुड़े हैं। अधिकारी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।
