1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. London, Lord Mayor
Written By
Last Modified: लंदन , बुधवार, 4 नवंबर 2015 (01:04 IST)

लंदन के लॉर्ड मेयर ने मनाई दिवाली

London
लंदन। लंदन के लॉर्ड मेयर ने शहर के वित्तीय केंद्र में एक उद्घाटन कार्यक्रम में दिवाली मनाई, जिसमें ब्रिटिश हिन्‍दू और भारतीय समुदाय के 100 अतिथियों ने हिस्सा लिया।
 
अलान यारोव ने अपने भाषण में इस पर प्रकाश डाला कि कैसे हिन्‍दुओं ने इस शहर की सुंदरता में चार चांद लगाए और फिर उन्होंने मैनसियोन हाउस मुख्यालय में पारंपरिक रूप से दिए जलाए।
 
यारोव ने कहा कि यह मैनसियोन हाउस के स्क्वायर माइल के केंद्र में उद्घाटन दिवाली आयोजन का शानदार मौका है। हिन्‍दू स्क्वायर माइल में ढेर सारी ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा लाते हैं कि वे इस समारोह में उनके योगदान को परिलक्षित कर पाता है।  
 
उन्होंने स्क्वायर माइल में हिन्‍दुओं, सिखों और जैनों के योगदान की सराहना की और हिन्‍दू देश की एक फीसदी आबादी हैं और वे यहां का नौ फीसदी कार्यबल हैं। (भाषा)