Thu, 16 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. London, Granfall Tower, Fire

लंदन के ग्रेनफेल टॉवर में मरने वालों की संख्या 65 हुई

London
लंदन। लंदन में 24 मंजिला ग्रेनफेल टॉवर में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या  बढ़कर 65 हो गई है। ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र 'द सन' ने शुक्रवार को यह जानकारी  दी।
 
बुधवार को मध्य लंदन में 24 मंजिला ग्रेनफेल टॉवर में भीषण आग लग जाने से 17 लोगों  की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए हैं। लंदन पुलिस ने इस हादसे में मरने  वालों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की थी। 
 
इससे पहले गुरुवार को लंदन के पुलिस कमांडर स्टुअर्ट कुंडी ने इस हादसे में मरने वालों  की संख्या 100 से नीचे रहने की आशंका व्यक्त की थी। प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस घटना  में हताहत लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
भारत को 1 हजार अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाएं