1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Indian Scientist Madhav Gadgil

भारतीय वैज्ञानिक माधव गाडगिल को टेलर पुरस्कार

Indian Scientist
वॉशिंगटन। भारत के शीर्ष पारिस्थितिकी विज्ञानी माधव गाडगिल को पर्यावरणीय उपलब्धियों के लिए इस साल एक अमेरिकी वैज्ञानिक के साथ टेलर पुरस्कार मिलेगा।

पुरस्कार की राशि दो लाख डॉलर है। भारत और अमेरिका में पर्यावरण संरक्षण के विकास और धारणीयता नीतियों में अग्रणी काम करने को लेकर उन्हें यह पुरस्कार मिला है।

वह पश्चिमी घाट क्षेत्र में अनोखी वैश्विक ‘बायोडाइवर्सिटी हॉटस्पाट’ में अपनी संरक्षण उपलब्धियों को लेकर जाने जाते हैं। वह जेन लुबचेनको के साथ पुरस्कार साझा करेंगे।

दोनों लोगों को अगले महीने लॉस एंजिलिस में पुरस्कार समारोह के दौरान स्वर्ण पदक दिया जाएगा। (भाषा)