हार्मुज स्ट्रेट में UAE के 2 तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, 1 भारतीय की मौत; अमेरिका ने नाकेबंदी का किया ऐलान
हार्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे यूएई के 2 जहाजों पर ईरानी सेना ने क्रूज मिसाइल से हमला कर दिया। इस हमले में 1 भारतीय की मौत, चालक दल के 8 सदस्य घायल हो गए। घायलों में 6 भारतीय नागरिक और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। ALSO READ: Top News 14 July: हार्मुज स्ट्रेट में यूएई के 2 जहाजों पर हमला, कच्चा तेल उछला, 900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि ओमान के जलक्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी लेन में मोम्बासा और बाहिया नामक टैंकरों को निशाना बनाया गया।
मंत्रालय के अनुसार, घायलों में 6 भारतीय नागरिक और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। इस हमले के परिणामस्वरूप टैंकर मोम्बासा के चालक दल के एक भारतीय सदस्य की जान चली गई और 8 अन्य लोग घायल हो गए। इनमें 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
The Ministry of Defence announces that the national tankers Mombasa and Al Bahiyah were targeted by two Iranian cruise missiles while transiting the southern shipping lane of the Strait of Hormuz, within Omani territorial waters.
— وزارة الدفاع |MOD UAE (@modgovae) July 13, 2026
The attack resulted in the death of one Indian… pic.twitter.com/i1HrXY0fKP
यूएई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। इसे गंभीर उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा करार दिया है।
अमेरिका करेगा नाकेबंदी
तेल टैंकरों पर ईरानी हमले से नाराज अमेरिका ने आज से एक बार फिर हार्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने Truth Social पर लिखा कि अमेरिका "ईरानी नाकाबंदी" को फिर से लागू कर रहा है, जिसके तहत ईरान के जहाजों और उनसे जुड़े ग्राहकों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब से अमेरिका हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगा। इसके बदले इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले सभी माल पर 20 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर होने वाले खर्च की भरपाई की जा सके। ट्रंप ने कहा कि इस योजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ALSO READ: Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव
ईरान के संयुक्त सैन्य कमान खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी भी स्थिति में हॉर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन में अमेरिकी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करेगा। ईरानी सेना ने कहा कि यदि अमेरिका या उसके सहयोगी देशों ने ईरान की अनुमति के बिना इस क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई की या व्यापारिक जहाजों की आवाजाही में बाधा डाली, तो इसका कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

