युद्ध के बीच भूकंप से थर्राया ईरान, राजस्थान के सीकर में भी लगे झटके
Earthquake News in Hindi : अमेरिका ईरान जंग के बीच शनिवार सुबह ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इधर राजस्थान के सीकर में भी आज सुबह भूकं के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों के बीच ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास में भूकंप के झटके लगे। भूकंप से लोगों में हड़कंप मच गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।
यह भूकंप बंदर अब्बास, होर्मोज़गान प्रांत से लगभग 75 किमी पश्चिम में, 10 किमी की कम गहराई पर आया। भूकंप से किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 3 मार्च को भी ईरान में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। उस समय रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। यह भूकंप ईरान के फार्स प्रांत के दक्षिणी हिस्से में मौजूद गेराश में आया था।
राजस्थान में भी भूकंप
राजस्थान के सीकर में आज सुबह भूकंप के झटके लगे। भूंकप की दहशत से लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, राजस्थान के सीकर में आज सुबह 06:32 बजे रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।
कैसे आता है भूकंप?
हमारी धरती मुख्य तौर पर 4 परतों से बनी हुई है- इनर कोर, आउटर कोर, मैन्टलऔर क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत वर्गों में बंटी हुई है जिन्हें टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह से हिलती रहती हैं। लेकिन जब ये बहुत ज्यादा हिल जाती हैं तो भूकंप आ जाता है। ये प्लेट्स क्षैतिज और उर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इसके बाद वे अपनी जगह तलाशती हैं और ऐसे में एक प्लेट, दूसरी के नीचे आ जाती है।
edited by : Nrapendra Gupta