बड़ी खबर, फ्रांस में 2 विमानों की टक्कर, 5 की मौत
file photo
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक दक्षिण पूर्वी कस्बे में हुए एक भीषण हादसे में 2 छोटे विमानों के टकराकर गिर गए। हादसे में विमानों में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।दूसरा विमान निर्जन क्षेत्र में गिरा। ऐसा बताया जा रहा है कि यह पर्यटन विमान एकल इंजन वाला विमान था, जिसमें चार सीटें थी। अत्यधिक हल्के विमान में बैठे दो लोगों और एक अन्य छोटे विमान में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई।
रेडियो स्टेशन ने बताया कि करीब 50 दमकलकर्मियों और 30 पुलिसकर्मियों के साथ विमानन विशेषज्ञों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया। विमानों के टकराने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में जांच जारी है। (भाषा)

