सम्बंधित जानकारी
- Elon Musk हो रहे कंगाल! 14 हजार करोड़ का हुआ नुकसान, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
- मेरठ के ज्वेलर्स ने बनाई 5 करोड़ की हीरे जड़ित घड़ी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
- नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में
- 3 साल की उम्र में बप्पी लहरी ने शुरू कर दिया था तबला बजाना, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम
14 कुत्तों ने कोंगा डांस कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
कुत्तों के एक समूह को जहां एकसाथ सीधी लाइन में खड़ा कर पाना भी मुश्किल काम है, वहीं एक जर्मन नागरिक ने अपने 14 पालतू कुत्तों को 'कोंगा डांस' करवाकर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि उन्होंने इससे पहले अपने पालतू कुत्तों को कोंगा कैसे करना है, इसकी ट्रेनिंग दी थी।
खबरों के अनुसार, एक जर्मन नागरिक ने अपनी नन्ही बेटी की सफलता से प्रेरित होकर अपने 14 पालतू कुत्तों को 'कोंगा डांस' करवाकर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले उसकी बेटी ने अपने 8 पालतू कुत्तों के साथ एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
गौरतलब है कि कोंगा एक लैटिन अमेरिकी नृत्य है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे के पीछे एक श्रृंखला बनाने के लिए खड़ा होता है। उसी आधार पर इन पालतू कुत्तों को ट्रेनिंग दी गई थी। जर्मन नागरिक वोल्फगैंग लॉनबर्गर ने करीब 3 साल बाद अपनी 12 वर्षीय बेटी एलेक्सा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 'कोंगा डांस' का यह हैरान करने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फोटो सौजन्य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
