पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, TTP ने सेना की बस को उड़ाया, 12 सैनिकों की मौत
Terrorist attack on Pakistan Army : पाकिस्तान में एक बार फिर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने बड़ा हमला किया है। इस बार टीटीपी ने सेना के काफिले को घात लगाकर निशाना बनाया, जिसमें 12 जवानों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। यह हमला वजीरिस्तान जिले में सुबह करीब 4 बजे हुआ जब सेना का एक काफिला इलाके से गुजर रहा था। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल के महीनों में हुए हमलों में यह सबसे बड़ा माना जा रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी खुद टीटीपी ने ली है। 1 जनवरी 2025 से अब तक खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में लगभग 460 लोग आतंकी घटनाओं में मारे जा चुके हैं, इनमें ज्यादातर सुरक्षाबलों के जवान शामिल हैं।
खबरों के अनुसार, पाकिस्तान में एक बार फिर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने सेना के काफिले को घात लगाकर निशाना बनाया, जिसमें 12 जवानों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। यह हमला दक्षिण वजीरिस्तान जिले में सुबह करीब 4 बजे हुआ जब सेना का एक काफिला इलाके से गुजर रहा था। आतंकियों ने भारी हथियारों से अचानक फायरिंग शुरू की। हमलावर सेना के हथियार-सामान भी उठा ले गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भाग निकले।
प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल के महीनों में हुए हमलों में यह सबसे बड़ा माना जा रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी खुद टीटीपी ने ली है। आतंकियों ने एक सैन्य वाहन को निशाना बनाते हुए जोरदार विस्फोट किया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तुरंत पास के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
1 जनवरी 2025 से अब तक खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में लगभग 460 लोग आतंकी घटनाओं में मारे जा चुके हैं, इनमें ज्यादातर सुरक्षाबलों के जवान शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है।
इससे पहले 2014 में एक बड़े ऑपरेशन के बाद टीटीपी को पीछे धकेलने के दावे किए गए थे। हालांकि 2021 से तालिबान एक बार फिर काबुल में वापस लौट आया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना सुरक्षाबलों को दें।
Edited By : Chetan Gour