1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Preparations for Christmas are in full swing in Indore

इंदौर में क्रिसमस की धूम, जोरशोर से चल रही तैयारियां

Preparations for Christmas are in full swing in Indore
शहरभर में क्रिसमस की धूम है। पर्व को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। ईसाई समाज द्वारा 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गिरजाघरों में आकर्षक सजावट की गई है। माता की गोद में प्रभु यीशु की झांकियां भी सजाई गई हैं। गिरजाघरों में विशेष सजावट की गई है, जिसमें गोशालाएं भी बनाई गई हैं। 24 दिसंबर को रात 11:30 बजे मध्यरात्रि आराधना होगी और अगले दिन 25 को मुख्य आराधना सुबह 10 बजे होगी।

प्रभु यीशु के जन्म का पर्व क्रिसमस शहरभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। ईसाई समाज द्वारा 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गिरजाघरों में आकर्षक सजावट की गई है। माता की गोद में प्रभु यीशु की झांकियां भी सजाई गई हैं। गिरजाघरों में विशेष सजावट की गई है, जिसमें गोशालाएं भी बनाई गई हैं।

24 दिसंबर की रात को रेड चर्च सहित सभी कैथोलिक गिरजाघरों में मध्यरात्रि आराधना का आयोजन किया जाएगा। रात 12 बजे चर्च के घंटे बजेंगे और सभी समाजजन एक-दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस की बधाई देंगे। गिरजाघरों में विशेष सजावट की गई है, जिसमें गोशालाएं, भी बनाई गई हैं।

कैथोलिक धर्म प्रांत के बिशप थामस मैथ्यू के मुताबिक, मध्यरात्रि आराधना में विशेष प्रार्थना होगी। पूजन विधि के बाद पर्व की खुशी और उल्लास बांटते हुए कैरोल गाए जाएंगे। रेड चर्च में इस अवसर पर केवल सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा।
छावनी स्थित प्राचीन प्रेसविटेरियन चर्च में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संत अरनाल्ड चर्च विजय नगर, होली फैमिली चर्च पिपलिया कुमार, होली स्पिरिट चर्च पालदा, संत जोसफ चर्च नंदा नगर, संत नार्बर्ट में मध्यरात्रि आराधना होगी और अगले दिन 25 को मुख्य आराधना सुबह 10 बजे होगी।