लाएँ बहार गमलों से
|
* सबसे पहले देखिए की आपके घर कुल कितने गमले हैं और इनमें से कितने पुराने हैं।
* सभी पुराने गमलों को इकट्ठा कीजिए और स्क्रबर से पहले उन पर लगी काई साफ कीजिए।
* इसके बाद यदि आप चाहें तो पारंपरिक गेरुआ रंग या अपने पसंद का कोई भी रंग इन पर पोत दीजिए।
* अब आप अपने घर का नक्शा तैयार कीजिए कि कहाँ-कहाँ गमले रखे जा सकते हैं।
* बालकनी या बरामदे की छत पर थोड़ी-छोड़ी दूरी पर कड़े लगवा लीजिए। इन कड़ों पर छोटे और अलग-अलग डिजाइन के गमले लगाएँ।
* हैगिंग गमले से नीचे की ओर आती हुई बेलें बहुत सुंदर लगती हैं।
