1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
  6. फर्श चमकाएँ कुछ इस तरह

Tips for Home Decoration | फर्श चमकाएँ कुछ इस तरह

फर्श चमके जैसे काँच

घर
ND
ND
टाइल्स पर जल्द ही गंदगी जम जाती है। जिन्हें हटाने के चक्कर में हम कई बार अपने सुंदर टाइल्स को खराब भी कर देते हैं। यदि घर को चमचमाता देखना चाहते हैं तो टाइल्स को साफ कर लीजिए।

टाइल्स साफ करने में हमेशा हल्के साबुन का इस्तेमाल करें। टाइल्स पर साबुन की कुछ बूँदें डालकर पोंछ दीजिए।

यदि आप टाइल्स साफ करने के लिए स्ट्रांग साबुन का इस्तेमाल कर रहे हों तो यह ध्यान रखें कि उसमें एसिड और एल्कलाइन न हो।

टाइल्स की सफाई के लिए कभी भी स्कॉच ब्राइट और स्क्रब का इस्तेमाल न करें।

नींबू का रस भी टाइल्स साफ करने में बहुत सहयोगी होता हैं।