Moduler Kitchen | जब बनाएँ माड्यूलर किचन
|
1. किचन निर्माण में जो भी सामान इस्तेमाल किया गया है, वह पानी और आग रोधक हो।
2. जो भी हार्डवेयर्स इस्तेमाल में लाएं, जैसे हैंडल, ड्राअर स्लाइड्स इत्यादि सभी अच्छी क्वालिटी के हों।
3. रसोई घर में सामान रखने के लिए भरपूर स्टोरेज स्पेस हो।
4. इसका रखरखाव आसान हो। बेस यूनिट बाहर निकलने वाली या ट्रॉलीनुमा हो जिससे उनकी सफाई आसानी से की जा सके।
5. किचन का स्लैब या प्लेटफॉर्म आपकी लंबाई के अनुसार हो, न अधिक नीचा और न ही बहुत ऊँचा। दोनों ही स्थिति में थकावट अधिक होगी।
6. डिश वाशर के नीचे एक प्लेटफॉर्म बनाएँ, जिससे वह लगभग 6 इंच ऊँचा हो जाए, इससे बर्तन धोते समय आपकी कमर पर जोर नहीं पड़ेगा।
7. किचन में फ्रिज, कुकिंग रेंज और सिंक पास ही हों। यह तीनों ही अत्यधिक प्रयोग में आने वाले आइटम हैं। यदि इनके बीच दूरी ज्यादा होगी तो आप अनावश्यक रूप से थकेंगी।
8. प्लेटफॉर्म दाग, धब्बेरहित एवं स्क्रेचप्रूफ हो। किचन हवादार और रोशनी से भरपूर हो।
9. एग्जास्ट फैन जरूर लगवाएँ।
