1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By ND

घर में लगाएँ औषधीय पौधे

वामा
वास्तु के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ने के साथ ऐसे पौधों की माँग भी बढ़ गई है जो वास्तु के अनुसार शुभ होते हैं। घरों में धीरे-धीरे ऐसे पौधों का चलन बढ़ गया है जिन्हें रखने के लिए वास्तुकार सुझाव देते हैं।

इसके अलावा रामदेव बाबा के योग प्रचार के साथ देसी नुस्खों से इलाज के प्रति जागरुकता बढ़ने से लोग नर्सरियों में जाकर औषधीय पौधों की माँग करने लगे हैं। रामदेव बाबा के औषधीय पौधों के प्रचार के कारण आजकल लोग गिलोई, ब्रह्मी, आँवला, एलोविरा, अश्वगंधा जैसे पौधों की माँग ज्यादा करते हैं।

ऐसे पौधे लगाने से गार्डनिंग का शौक पूरा होने के साथ-साथ इलाज के लिए पौधों की फूल, पत्तियाँ व जड़ भी मिल जाती है। इस तरह बदलते हुए समय के साथ पुराने पौधों की जगह नए पौधे ले रहे हैं।
लेखक के बारे में
ND