मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By WD

अतिथि का कमरा

वामा
WD

आजकल बदलते वातावरण के साथ-साथ बदलते आशियानों का माहौल भी कुछ अलग-सा ही होता है। जब घर में मेहमान आते हैं तो हम उनकी खातिरदारी में कोई कसर नहीं रखते सिवाय एक बात के।

वह यह कि जितना हम उनकी पसंद-नापसंद का ख्‍याल रखते हैं, उतना ही अनदेखा उनके कमरों को कर देते हैं। घर के किसी भी स्थान पर उनका सामान रखना और कहीं भी सोने के लिए एडजस्ट करवा देना हमारी मजबूरी बन जाती है।

प्रायः देखा जाता है कि अतिथि के सोने के लिए कोई विशेष कमरा नहीं होता। इसका एक बड़ा कारण घर में सीमित कमरे होना या फिर गेस्ट रूम में कुछ असुविधाएँ होना है। परंतु गेस्ट रूम व गेस्ट भी हमारे अपने हैं, अतः विशेष ध्यान देना जरूरी है।